Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्ट्रीट लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण के कार्य प्राथमिकता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अवस्थापना निधि के विकास कार्यों तथा एमडीडीए की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की अफसरों से विस्तार से जानकारी ली। मसूरी में निर्माणाधीन इको पार्क के निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही गढ़ी कैंट में 12 करोड़ में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की प्रगति की जानकारी ली। बताया गया कि नवंबर महीने में भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को स्थानीय लोगों को आवासीय नक्शा पास करने में आ रही समस्या का समाधान करने के भी निर्देश दिए। बैठक में एमडीडीए के ईई सुनील कुमार, अतुल गुप्ता, शैलेंद्र सिंह रावत, सचिन तोमर समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेरोजगार संघ ने शिक्षा विभाग पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Next: राहुल गांधी का बयान 110 करोड़ हिंदुओं को अपमानित करने वाला:  प्रेमचंद अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.