Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मदोला गांव के जल स्रोत से पाइपलाइन जोड़ी तो होगा आंदोलन
  • रुद्रप्रयाग

मदोला गांव के जल स्रोत से पाइपलाइन जोड़ी तो होगा आंदोलन

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। पेयजल निगम की ओर से तल्लानागपुर फेज 2 लिफ्ट योजना के कार्य को लेकर मदोला के ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा लिफ्ट योजना के लिए जो पाइपलाइन बिछायी जा जा रही है उसे अन्य गांवों को लाभ पहुंचाने के लिए मदोला गांव के जलस्रोत से जोड़ा गया है। जबकि इसी स्रोत से पूरे गांव को पानी की सप्लाई होती है। तल्लानागपुर फेज 2 लिफ्ट योजना में इन दिनों कार्यदायी संस्था द्वारा योजना से जुड़े गावों के लिए पाइप बिछाने के कार्य किया जा रहा है। जिसमें कोठगी गांव भी शामिल है। किंतु यहां संबंधित ठेकेदार द्वारा मदोला के जलस्रोत से ही पाइप जोड़ दिए गए हैं। इसका पता ग्रामीणों को तब लगा जब वे अपने जलस्रोत की सफाई के लिए गए। वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से जब गांव वालों ने इस संबंध में पूछा तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरन्त पाइप हटाने को कहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस योजना में पानी नदी से लिफ्ट होना है तो अन्य जलस्रोत से पाइप जोड़ने की क्या आवश्यकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इस लिफ्ट योजना का लाभ उनके गांव को नहीं मिलना है जबकि पाइपलाइन आदि कार्य के लिए उनकी जमीन का उपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान रोशनी देवी, ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी, पूर्व प्रधान वीरेंद्र नेगी, चंद्रमोहन नेगी, नीरज नेगी, नागेंद्र नेगी, वासुदेव नेगी, अनूप नेगी, अनिल बंगारी आदि ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि कार्यदायी संस्था द्वारा यदि एक सप्ताह के अंदर यदि पाइपलाइन अन्यत्र शिफ्ट नहीं की गई तो ग्रामीणों द्वारा पेयजल निगम विभाग का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, जल निगम के ईई नवल कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा पंपिंग योजना का काम हो रहा है और यह लाइन उसी स्रोत से होकर जा रही है। इसलिए ग्रामीणों को इस बात की आशंका हो रही है किंतु ऐसा कुछ नहीं है। विभाग के जेई मौके पर जाकर ग्रामीणों को पूरी जानकारी देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यकाल बढ़ाने को पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया धरना
Next: व्यापारी पर हमला कर घायल किया

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.