Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गंगोत्री धाम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से हुई पूजा
  • उत्तरकाशी

गंगोत्री धाम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से हुई पूजा

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्री पांच मंदिर गंगोत्री समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने उनके नाम से मां गंगा के चरण पादूका का स्नान करवाया और मां गंगा की पूजा की। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिनस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां पर सभी कार्यकर्ताओं ने मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं दूसरी ओर बड़कोट मंडल के द्वारा नगर के मुख्य चौराह पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी, युवा, किसान, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी आज भले ही हमारे बीच में नहीं हैं, परन्तु उन्होंने जो विचार प्रस्तुत किया वह एक देशभक्त ही कर सकता है। वे आज भी विचारों के रूप में हमारे बीच जिन्दा हैं। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भरत रावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, मण्डल महामंत्री अमित रावत, सरपंच अजय रावत, विनोद राणा, पूर्व नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, समाजसेवी किताब सिंह रावत, जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, प्यारे लाल, थॉलदार मण्डल अध्यक्ष बुद्धि सिंह गुसांई, राजपाल,चमन सिंह, सुमन सिंह, दीपेंद्र रावत, कैलाश, सोनू मीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट, नैनीताल के लिए खास चेतावनी
Next: लापता छात्राओं के मामले में एसएसपी कार्यालय का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.