Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

रानीधारा सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर किया धरना-प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 22/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-22 at 17.29.13_11zon

अल्मोड़ा। रानीधारा सड़क की हालत सुधारने की मांग को लेकर धरना प्रारम्भ हो गया है। धरने के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व उनके द्वारा जिला प्रशासन को चेताया गया था कि यदि एक सफ्ताह में एडम्स से धार की तूनी को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का निर्माण नही किया गया तो वह अल्मोड़ा की जनता के साथ धरने पर बैठने को मजबूर हो जाएंगे। ज्ञात हो की उक्त मोटर मार्ग काफी लम्बे समय से खस्ताहाल है, इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। किरौला ने कहा इस मार्ग में 6 माह पूर्व बन चुकी सीवर लाइन बनने के बाद से अभी तक मार्ग के सुधारीकरण का कार्य नहीं हो पाया है, जिसको लेकर पूर्व में अनेकों बार कार्यदायी संस्था सहित जिला प्रशासन को मार्ग के सुधारीकरण की माँग की गई। धरने में मौजूद स्थानीय निवासी डॉ सैयद अली हामिद ने कहा कि सीवर लाइन बनने के बाद खुर्द-बुर्द हो चुके इस लिंक रोड में पानी की निकासी के पारंपरिक रास्ते बंद हो चुके हैं, जिससे पानी रास्ते के नीचे लोगों के घरों में घुस जा रहा है, जो बड़ी आपदा को दावत दे रहा है। डॉ एस एस पथनी ने कहा प्रदेश में नौकरशाही इस कदर हावी हो गयी है कि लोग बुनियादी समस्याओं के समाधान से वंचित हो गए हैं। धरने में नीमा पंत, मनोज बिष्ट, शम्भू बिष्ट, मीनाक्षी पांडेय, हेमा पंत, अमरीश पवार ने अपने विचार रखे। धरने में सुजीत टम्टा, संदीप द्रमवाल, हिमांशु पंत, नंदन सिंह, नेहा पांडेय, हेमा जोशी, चतुर सिंह नेगी, सुमित नज्जोन, पंकज पंत, नवीन बिष्ट, राकेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। धरने के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि रविवार को भी धरना प्रातः 11 बजे से जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी बोले बाहरी राज्यों की गाड़ी से वसूला जाए ग्रीन टैक्स
Next: अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन की नियुक्ति की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.