Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर आंदोलन करेंगे पंचायत प्रतिनिधि
  • देहरादून

कार्यकाल बढ़ाने के लिए फिर आंदोलन करेंगे पंचायत प्रतिनिधि

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित संगठन की ऑनलाइन बैठक में संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने की अपनी पुरानी मांग फिर दोहराई है। पंचायत संगठन के कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक में संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवान, क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दर्शन सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 24 जून को उत्तराखंड के 12 जनपदों के प्रत्येक विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य जमा होकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद एक जुलाई को उत्तराखंड के 12 जनपद मुख्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य धरना-प्रदर्शन करते हुए, केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन भेजेंगे। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों ने अध्यादेश लाकर पंचायत का कार्यकाल बढ़ाकर, उत्तराखंड को भी इसका कानूनी आधार प्रदान कर दिया है, इस पर अमल करने की बारी अब उत्तराखंड सरकार की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी संगठन ने यह मांग उठाई थी, लेकिन बीच में चुनाव आचार संहिता के कारण आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब फिर तेज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि वह पंचायत प्रतिनिधियों को आंदोलन में जाने से पहले बातचीत के लिए बुलाकर समाधान निकाले।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन निगम आउटसोर्स कर्मचारियों का क्रमिक अनशन स्थगित
Next: दून से गुरुधामों के दर्शन को पाकिस्तान जाएंगे 72 तीर्थयात्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.