Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अवैध खनन पर सख्ती और वैध खनन से राजस्व बढ़ाने पर गंभीरता से सोचें विभागीय अफसर :  मुख्य सचिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अवैध खनन पर सख्ती और वैध खनन से राजस्व बढ़ाने पर गंभीरता से सोचें विभागीय अफसर :  मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

अवैध खनन पर रोक के लिए माइनिंग डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम पर सहमति

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य सरकार ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए माइनिंग डिजिटल ट्रांसफार्मेशन एंड सर्विलांस सिस्टम (एमडीटीएसएस) लागू करने को हरी झंडी दे दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में हुई बैठक में चार मैदानी जिलों के 40 स्थानों पर यह सिस्टम लागू करने पर सहमति दी गई।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने खनन विभाग के व्यय समिति की बैठक में कहा कि विभागीय अफसर अवैध खनन पर सख्ती और वैध खनन से राजस्व बढ़ाने पर गंभीरता से सोचें। कहा कि हरिद्वार, देहरादून, यूएसनगर और नैनीताल में जहां से खनन की निकासी होती है वहां गेट पर एमडीटीएसएस व्यवस्था लागू की जाए। इन गेटों पर एएनपीआर व बुलेट कैमरा, आरएफआईडी राडार, एलईडी फलड लाइट जैसी अत्याधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया जाएगा।
सबसे ज्यादा हरिद्वार में 13 स्थानों पर सर्विलांस सिस्टम रहेगा, जबकि नैनीताल में 10,यूएसनगर में नौ और देहरादून जिले में आठ स्थानों पर अवैध खनन के साथ ही नदियों में अत्याधिक खनन,ओवरलोडिंग, ट्रांजिट पास में दी गई डिलीवरी लोकेशन आदि के बारे में पता चल सकेगा। बैठक में सचिव बृजेश कुमार संत, अपर सचिव डा. अहमद इकबाल आदि मौजूद रहे।
दून में स्टेट कंट्रोल सेंटर स्थापित होगा:  उन्होंने बताया कि देहरादून में माइनिंग स्टेट कन्ट्रोल सेंटर (एमएससीसी) स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर के जिला मुख्यालयों में मिनी कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
बच्चों के कल्याण को बनें योजना:  मुख्य सचिव ने खनन क्षेत्रों में कार्य करने वाले श्रमिकों और उनके बच्चों के कल्याण के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए। श्रमिकों के बच्चें अच्छी शिक्षा कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने खनन क्षेत्रों एवं ईंट के भट्टों में कार्य करने वाले मजदूरों के लिए मेडिकल एवं बीमा सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया को त्वरित करने के निर्देश दिए
Next: वन निगम आउटसोर्स कर्मचारियों का क्रमिक अनशन स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.