Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मानसून से पहले सड़कों की नालियां दुरस्त करें : महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून से पहले सड़कों की नालियां दुरस्त करें : महाराज

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  लोनिवि व सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को यमुना कालोनी में आयोजित समीक्षा बैठक में अफसरों को मानसून से पहले सड़कों की नालियों को दुरस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि रोड व डैम सुरक्षा पर लोनिवि व सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से सेमिनार भी आयोजित करें।
महाराज ने कहा कि मानसून सीजन में जहां जलभराव की स्थिति होती है, अफसर उन स्थानों का निरीक्षण कर समाधान निकालें, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि भूस्खलन क्षेत्रों में मलबा हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी का इंतजाम कर लिया जाए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के तहत दून के आराघर चौक मार्ग पर 34.80 करोड़, घंटाघर -दिल्ला राम चौक मार्ग पर 36.15 करोड़ और किशननगर से घंटाघर चौक मार्ग पर 38.79 करोड़ के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। अफसरों ने बताया कि सड़क सुरक्षा के अंतर्गत 759.19 करोड़ के 273 कार्य स्वीकृत किए गए थे जिनमें से 72 कार्य पूरे हो चुके हैं जबकि 104 कार्य प्रगति पर हैं। केंद्रीय सरकार स्थापना निधि अंतर्गत 13 मार्गो के सुधारीकरण को 259.01 करोड़ की स्वीकृति हुई, जिनमें सभी कार्य प्रगति पर हैं।
महाराज ने सभी निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई से लोक निर्माण विभाग को जो सड़कें हस्तांतरित हुई हैं, उन सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। बैठक में सचिव लोनिवि डा. पंकज पांडे, प्रमुख अभियंता दीपक यादव आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्‍ध थे 156 कर्मचारी, नौकरी गयी सिर्फ 12 की
Next: परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.