Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाकू से हमला कर युवा दुकानदार की हत्या, पिता घायल
  • हरिद्वार

चाकू से हमला कर युवा दुकानदार की हत्या, पिता घायल

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरिद्वार-ऋषिकेश राजमार्ग से सटी लालजीवाला बस्ती में सोमवार देर रात ग्राहक को लेकर हुए विवाद में एक युवा दुकानदार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया है। मृतक के पिता ने इस संबंध में आरोपी पड़ोसी दुकानदार के खिलाफ पुत्र की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है। लालजीवाला बस्ती में रामजीत सिंह और केदार सिंह खेरिया की आसपास किराना की दुकान है। दोनों के बीच अक्सर ग्राहक को लेकर विवाद होता रहता है। सोमवार देर शाम ग्राहक को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। देर रात केदार सिंह खैरिया ने चाकू से रामजीत पर हमला बोल दिया। इसी दौरान रामजीत का 20 वर्षीय बेटा दिनेश जब बीच बचाव में आया तो केदार सिंह ने उस पर हमला बोल दिया। छाती पर चाकू लगने से बेटा बुरी तरह खून से लथपथ हो गया। इधर पिता के कंधे और माथे पर चाकू से वार होने पर वह भी लहूलुहान हो गया। आस पास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी केदार सिंह मौके से खिसक गया। सूचना मिलने पर रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक दिनेश दम तोड़ चुका था। आनन फानन में रामजीत सिंह को जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि रामजीत को इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है, उसकी हालत खतरे से बाहर है। जबकि दिनेश का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ रामजीत की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्ग महिला से सरेराह दो बदमाश सोने के कंगन लूटकर फरार
Next: निर्जला एकादशी के दूसरे दिन भी लगाई श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.