Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्ग महिला से सरेराह दो बदमाश सोने के कंगन लूटकर फरार
  • हरिद्वार

बुजुर्ग महिला से सरेराह दो बदमाश सोने के कंगन लूटकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर हरिलोक कालोनी में मंगलवार अल सुबह करीब पौने पांच बजे के आसपास घर के बाहर टहल रही एक बुजुर्ग महिला से सरेराह दो बदमाश दो सोने के कंगन लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर नीचे गिरने के चलते बुजुर्ग महिला चोटिल भी हो गई। इस घटना से कालोनवासियों में खौफ आ गए है। पूरे घटनाक्रम से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया है। कालोनीवासी ललित रस्तौगी की बुजुर्ग मां रोजाना की तरह मंगलवार सुबह अपने घर के बाहर टहल रही थी। वे जब घर से कुछ दूरी पर पहुंची तो पहले से ही एक घर के बाहर पार्क के पीछे घात लगाकर बैठे युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने बुजुर्ग महिला के हाथ से सोने के कंगन उतराने चाहे, लेकिन बुजुर्ग विरोध करती रही। अंत में दोनों बदमाश हाथ से कंगन निकालने में कामयाब रहे। इस दौरान महिला नीचे भी गिर गई। हाथ से कंगन लेकर दोनों बदमाश फरार हो गए। जिसके बाद घायल बुजुर्ग महिला अपने घर वापस लौटी और परिजन को घटनाक्रम की जानकारी दी। लूट की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्हें कालोनीवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच में सामने आया कि दोनों युवकों की उम्र बीस से पच्चीस वर्ष के बीच रही होगी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कालोनीवासियों का आरोप है कि पिछले कुछ साल में यहां इस तरह लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन अपराधियों के हौसले बुलंद है। हरिलोक आवासीय विकास समिति ने स्थानीय पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए जाने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम रोकने के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, बंद किए 392 मोबाइल हैंडसेट
Next: चाकू से हमला कर युवा दुकानदार की हत्या, पिता घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.