Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 115 विदेशी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर रवाना
  • देहरादून

115 विदेशी श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर रवाना

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  इस बार चारधाम दर्शन के लिए विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। सोमवार को रूस, फ्रांस समेत विभिन्न देशों के 115 विदेशी चारधाम के लिए रवाना हुए। प्रशासन ने विदेशी भक्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। चारधाम यात्रा के लिए करीब 20 हजार विदेशी नागरिक अब तक रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिनमें नेपाल, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका के नागरिक भी शामिल हैं। चारधाम दर्शन को विदेशी मेहमानों में भी खासा उत्साह है। अब बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान भी चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को स्पेन, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस, फ्रांस और नेपाल के 115 विदेशी श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने यात्रा के लिये अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान विदेशी श्रद्धालुओं के जय बद्री, जय केदार के उद्घोष से ट्रांजिट कैंप परिसर गूंज उठा। इनमें से अधिकांश बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिये आये है। फ्रांस से आई पेशे से डॉक्टर कटरीनो का कहना है कि उनके माता-पिता भी कई बार बदरी-केदारधाम के दर्शन को आ चुके है, जबकि वह पहली बार दर्शन को जा रही है। जिसको लेकर वह उत्साहित है। एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हेल्प डेस्क के माध्यम से पंजीकरण हेतु अलग व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को नियमानुसार पंजीकरण करके यात्रा पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब चारधाम दर्शन को जाने वाले विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में पारा 44 डिग्री पहुंचा
Next: बच्ची राम उनियाल बदरीनाथ सीट से उक्रांद प्रत्याशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.