Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदरीनाथ से लखपत, मंगलौर में काजी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी
  • चमोली
  • देहरादून
  • हरिद्वार

बदरीनाथ से लखपत, मंगलौर में काजी होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

RNS INDIA NEWS 17/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला और मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों की घोषणा की। भाजपा ने 13 जून को दोनों सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। बदरीनाथ में कांग्रेस से भाजपा में आए राजेंद्र भंडारी और मंगलौर में करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी घोषित किया था। कांग्रेस दोनों सीटों पर जीत का दावा कर रही है। लखपत बुटोला पूर्व में जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस में प्रवक्ता पद से लेकर संगठन में कई पदों पर रह चुके हैं। काजी निजामुद्दीन राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। पूर्व में भी वे भी मंगलौर सीट से विधायक रह चुके हैं। उनकी गिनती कांग्रेस के तेज तर्रार नेताओं में की जाती है।
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी उपचुनाव को बेहद मजबूती के साथ लड़ेगी। दोनों सीटों को बड़े अंतर के साथ जीतेगी। बदरीनाथ की जनता ने 2022 के चुनाव में वोट कांग्रेस को दिया था। कांग्रेस से चुनाव जीत कर राजेंद्र भंडारी ने भाजपा ज्वाइन कर बदरीनाथ की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उनके वोट का मूल्य नहीं समझा। अब वही जनता उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। कांग्रेस दोनों सीटों पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल दो लोग हायर सेंटर रेफर
Next: डोडीताल ट्रैक पर लोनिवि के एई की हार्ट अटैक से मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.