Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तस्करों ने चंदन के पेड़ों पर चलाई आरी
  • देहरादून

तस्करों ने चंदन के पेड़ों पर चलाई आरी

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र के जौलीग्रांट में चंदन के पेड़ों की तस्करी का मामला सामने आया है। तस्करों का वीडियो क्षेत्र के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
जौलीग्रांट में शनिवार रात चंदन तस्करों ने चंदन प्रजाति के हरे पेड़ों पर आरी चला दी। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग उठे, तो चंदन तस्कर भाग खड़े हुए। लेकिन तब तक वह दो हरे पेड़ों को काटकर गिराने में कामयाब रहे। तस्करों के भागने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जौलीग्रांट निवासी नरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि उन्होंने अपने घर के पास कुछ चंदन प्रजाति के पेड़ लगाए हुए हैं। यह घटना शनिवार रात करीब दो-तीन बजे की है। पेड़ गिरने की आवाज आई तो उन्होंने उठकर देखा। आहट सुनते ही तस्कर भाग गए। तस्करों द्वारा दो हरे पेड़ों को काटकर गिराया गया है। साथ ही कई पेड़ों पर आरी चलाई गई है। उनके पड़ोसी छत पर सोए हुए थे, जब सब जागे तो तस्कर कटा हुआ माल छोड़कर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। यह चंदन के पेड़ करीब 10-12 साल पुराने हैं। जोकि करीब 2 से 3 फीट गोलाई के हैं। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दे दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थिति में नदी में मिला युवक का शव
Next: साइबर ठग ने खाते से उड़ाई डेढ़ लाख से अधिक की रकम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.