Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हर आपदा से बखूबी निपट रही है धामी सरकार: चौहान
  • देहरादून

हर आपदा से बखूबी निपट रही है धामी सरकार: चौहान

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आपदा की हर स्थिति में सरकार की ओर से बेहतर काम किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि धामी सरकार किसी भी आपदा की चुनौती का मजबूती से सामना करती रही है। हर आपदा के समय खुद को बेहतर कामों की बदौलत साबित किया है। चौहान ने कहा कि रुद्रप्रयाग मे ट्रेवलर हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अलावा प्रशासनिक स्तर पर जांच करायी जा रही है। यात्रा मार्ग ही नहीं अन्य मार्गों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा को सरकार पूरी तरह से गंभीर है। धरातल पर आपदा प्रबंधन के कार्यों मे लगे कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी पैनी नजर बनाई हुई है। अल्मोड़ा में हुए अग्निकांड में तीन आईएफएस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। ऐसा कर अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ संदेश दिया गया है कि उन्हें जिम्मेदारी से काम करना होगा।
कहा कि अन्य वर्षों की भांति इस बार तापमान अधिक बढ़ा है और बारिश कम हुई है। पूरे उत्तर भारत के साथ ही देश के कई राज्य आग की घटना से पीड़ित हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और उसके बड़े नेताओं को सिर्फ उत्तराखंड मे ही दिक्कतें नजर आ रही है। हर आपदा से पहले सरकार की तैयारी पूरी रही है। सहायता पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। सरकार हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है। विपक्ष को सवाल करने की बजाय परिस्थितियों का आंकलन कर सकारात्मक सुझाव के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। कांग्रेस को नकारात्मक मांनसिकता से बाहर आने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक
Next: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.