Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रेटिंग टास्क से कमाई का झांसा देकर 96 हजार ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

रेटिंग टास्क से कमाई का झांसा देकर 96 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से रेटिंग टास्क का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 96,500 रुपये की नकदी ठग ली। रुद्रपुर साइबर सेल ने केस दर्ज कर विवेचना के लिए काशीपुर कोतवाली ट्रांसफर कर दिया है।साइबर सेल, रुद्रपुर को दी तहरीर में कविनगर कालोनी निवासी संजय कुमार सिंह पुत्र बाग सिंह रावत ने कहा है कि 21 मई 2024 को उसके वहाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को एक होटल एंड रेस्टोरेंट का रिव्यू अधिकारी बताते हुए फाइव स्टार रेटिंग देने पर 203 रुपये मिलने की बात कही। उसने सारी डिटेल पर्सनल टेलीग्राम लिंक पर उपलब्ध कराने को कहा गया। उसने व्हाटसएप के माध्यम से टेलीग्राम का लिंक शेयर किया। इसके बाद उसके खाते में 203 रुपये क्रेडिट हो गए। फिर उसे 3 टास्क दिए गए। तीनों टास्क पूरा करने पर उसके खाते में फिर रुपये क्रेडिट हो गए। 20 टास्क पूरा कर स्क्रीनशाट शेयर करने पर खाते में पैसे क्रेडिट हो गया और यह सिलसिला चलता रहा। इसके बाद रुपये डिपाजिट कर स्क्रीन शाट शेयर कराए गए। ग्रुप में ज्वाइन कराकर उससे 96,500 रुपये की रकम डिपोजिट करा ली गई और रकम जमा कराने के लिए कहने पर उसे शक हुआ। रकम मांगने पर आरोपी ने उसकी कॉल उठाना बंद कर दिया। बाद में उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। साइबर सेल ने केस दर्ज कर जांच काशीपुर पुलिस को ट्रांसफर कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार
Next: क्षैतिज आरक्षण विधेयक का अनुमोदन नहीं होने पर नाराजगी जताई  

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.