Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा, दो सगे भाइयों समेत तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर जंगल में खड़ा किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपियों का चालान कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कुंडा थाने के ग्राम गढ़ीनेगी निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र जोहर सिंह ने 15 जून को कुंडा थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीती 11 जून को वह अपने परिवार के साथ गदरपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। इसी दौरान अज्ञात चोर उसके घेर में खड़ा ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। 15 जून को वह अपने घर वापस लौटा तो घेर में ट्रैक्टर नहीं था। इस पर एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। रविवार को एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के, एएसपी अभय सिंह और सीओ अनुषा बडोला ने घटना का खुलासा किया। एसपी क्राइम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नादेही चौराहे के पास से कुंडा के गांव गढ़ीनेगी निवासी जगपाल सिंह उर्फ कलुआ पुत्र पान सिंह, ग्राम सुआवाला, थाना अफजलगढ़, बिजनौर निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र चेतराम व उसके सगे भाई अनुज कुमार को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर जंगल में छिपाकर खड़ा किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 11/12 जून की मध्यरात्रि करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर चोरी करने की बात कबूली है। टीम में कुंडा थानाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, एसआई होशियार सिंह, कैलाश सिंह देव, कां. जितेन्द्र सिंह चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 नाली भूमि में बनेगा गरुड़ का आईटीआई भवन
Next: रेटिंग टास्क से कमाई का झांसा देकर 96 हजार ठगे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.