Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जिला निगरानी समिति ने किया विवेकानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण
  • बागेश्वर

जिला निगरानी समिति ने किया विवेकानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 17/12/2020
default featured image

बागेश्वर। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गठिन जिला स्तरीय निगरानी समिति ने विवेकानंद इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यालय में कोरोना की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षकों को सरकार से जारी दिशा निर्देश और गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। समिति की सदस्य व जिला विधिक प्राधिकरण सचिव त्रिचा रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद भंडारी और एडीएम हेमंत कुमार वर्मा गुरुवार को विवेकानंद इंका मंडलसेरा पहुंचे। विधिक प्राधिकरण सचिव रावत ने सहायक प्रधानाचार्य धीरेंद्र रावत को छात्र-छात्राओं व स्टाफ की अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग कराने और सभी बच्चों का नियमित डाटा तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बेहतर ढंग से कराने को कहा। सभी कक्षा-कक्षों को रोजाना सेनेटाइजेशन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और विद्यालयों के सभी तलों में सेनेटाइजर मशीन रखने के निर्देश दिए। ताकि छात्र-छात्राएं कक्षा में प्रवेश करने से पूर्व हाथों को सही से सेनेटाइज कर सकें। उन्होंने सरकार की गाइडलाइन के पालन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल, जिला सूचना अधिकारी रती लाल साह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने महिला पर हमला कर घायल किया
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 620 नए संक्रमित, 9 की मौत

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.