Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ, भावुक होकर पीएम मोदी को गले लगाया
  • आंध्र प्रदेश
  • राष्ट्रीय

चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ, भावुक होकर पीएम मोदी को गले लगाया

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

विजयवाड़ा (आरएनएस)। तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भावुक हो गए। लाखों लोगों और मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया।
दर्शकों की जोरदार जय-जयकार के बीच 74 वर्षीय नायडू ने तेलुगु में पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई देने के लिए गुलदस्ता भेंट किया।
नायडू इस दौरान काफी भावुक दिखाई दिए, जब उन्होंने पीएम मोदी को गले लगाया। फिर वो अपनी पत्नी भुवनेश्वरी के बगल में अपनी कुर्सी पर वापस आकर बैठ गए।
2021 में नायडू ने अपनी पत्नी का वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों द्वारा कथित रूप से अपमान किए जाने के बाद विधानसभा से वॉकआउट किया था और तभी उन्होंने कसम खाई थी कि वो एक दिन फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद जन सेना नेता पवन कल्याण अपने बड़े भाई मेगास्टार चिरंजीवी के पास गए और उनके पैर छुए। चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने मंत्री पद की शपथ ली। टीडीपी महासचिव लोकेश ने अपने पिता, प्रधानमंत्री मोदी और राज्यपाल का आशीर्वाद लिया।
विजयवाड़ा के गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आईटी पार्क में आयोजित समारोह में एनडीए के कुल 24 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में जन सेना के तीन और भाजपा का एक मंत्री है।
इस अवसर पर पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमन्ना, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा, नितिन गडकरी, राम मोहन नायडू, पेम्मासनी चंद्रशेखर, चिराग पासवान, किशन रेड्डी, रामदास आठवले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी मौजूद थे।
मंच पर सुपरस्टार रजनीकांत, चिरंजीवी, लोकप्रिय अभिनेता और टीडीपी विधायक एन. बालकृष्ण भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकी हमले के दोषियों को कड़ी सजा मिले : विहिप
Next: पवन कल्याण को चुना गया जनसेना विधायक दल का नेता, आंध्र प्रदेश सरकार में बन सकते हैं डिप्टी सीएम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.