Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मजदूर की मौत के मामले में जेई समेत पांच पर केस दर्ज
  • देहरादून

मजदूर की मौत के मामले में जेई समेत पांच पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। आईएमए में पुताई के दौरान बिजली के पोल समेत सड़क पर गिरकर मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने ऊर्जा निगम के जेई समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आईएमए में पासिंग आउट परेड से पहले 23 मई को हादसा हुआ था। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद्र शर्मा के अनुसार, सोनू निवासी मोहल्ला हरिजनान सरसावा सहारनपुर ने तहरीर दी कि उसका भाई योगेश देहरादून में मजदूरी करता था। कुछ समय से वो ऊर्जा निगम के एई आनंद, जेई धीरज कुमार, कमल ट्रेडर्स, ठेकेदार सरदार अमनदीप, पेटीदार ठेकेदार कुलदीप की देखरेख में था। जिनके द्वारा उसे 23 मई को आईएमए ले जाया गया था। योगेश को यहां एक बिजली के पोल पर पुताई करने के लिए कहा गया। लेकिन पोल पर चढ़ने के दौरान उसे सुरक्षा सामग्री नहीं दी गई। सोनू ने आरोप लगाया कि पोल पर नीचे से जंग लगा था। ऐसे में जैसे ही योगेश ऊपर चढ़ा पोल नीचे से टूट गया और योगेश पोल के साथ नीचे गिर गया। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा प्राधिकरण के पास रहेगी प्रदेश की सभी यात्राओं के संचालन की जिम्मेदारी : सीएम धामी
Next: रोडवेज ने बढ़ाया दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.