Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार के हमले में बाइक सवार घायल
  • टिहरी

गुलदार के हमले में बाइक सवार घायल

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। घनसाली के चमियाला -बूढ़ाकेदार मोटर मार्ग पर छतियारा में गत मंगलवार देर शाम को एक बाइक सवार पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सीएचसी बेलेश्वर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घनसाली के ग्राम दल्ला आरगढ़ निवासी प्रमोद लाल पुत्र सुमन लाल विनयखाल से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान छातियार के पास घात लगाए हुए गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इसी बीच सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों ने घायल प्रमोद को उठाकर सीएचसी बेलेश्वर अस्पताल भिजवाया। जहां पर घायल का उपचार चल रहा है। हमले में बाइक सवार के हाथ पर गुलदार के नाखूनों के गहरे जख्म हो गए। सूचना पर बालगंगा रेंज के रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घायल का उपचार कराया। उन्होंने बताया कि, रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर घायल को नियमानुसार विभागीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं सीएचसी के प्रभारी डॉ. शिव प्रसाद भट्ट ने बताया कि, प्राथमिक उपचार के पश्चात घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। जिसे शीघ्र ही घर भेज दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जब मंच पर मेगास्टार ब्रदर्स का हाथ थामकर पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन
Next: अल्मोड़ा: 15 निराश्रित गोवंश पशुओं को संरक्षण हेतु भेजा गया बाजपुर गौ सदन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.