Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डांडानागराजा क्षेत्र में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान
  • पौड़ी

डांडानागराजा क्षेत्र में पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। शहर को पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल पा रही है। बढ़ती गर्मी के साथ ही शहर में पेयजल किल्लत होने लगी है। शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर शहरवासियों में भी रोष बना हुआ है। शहरवासियों का कहना है कि जब एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है तो प्रशासन को पानी के बिलों में भी छूट देनी चाहिए। शहर में पिछले कई दिनों से पेयजल किल्लत बनी हुई है। लोग प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पेयजल ढोने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी प्रेमबल्लभ पंत, रागवेंद्र भंडारी, योगेश रावत आदि ने बताया कि शहर में इन दिनों पेयजल किल्लत से शहरवासी परेशान हैं। अब जल संस्थान एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति कर रहा है। कहा कि हर साल गर्मियों में पेयजल किल्लत से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मियों में शहर आने वाले प्रवासी लोगों को भी पेयजल किल्लत से दो-चार होना पड़ता है। वहीं, डांडा नागराजा के रीई गांव में भी पेयजल किल्लत से ग्रामीण परेशान हैं। डडोगी से रीई चिला पाइप लाइन से केवल मकलोडी पाली तक ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। रीई गांव के कमलेश चमोली ने बताया कि पिछले कई दिनों से पेयजल किल्लत से वे परेशान हैं। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि जल्द ही डीएम से मुलाकात कर समस्या के हल की मांग की जाएगी। वहीं, जल संस्थान के सहायक अभियंता सोहन जेठूडी ने बताया कि नानघाट पेयजल योजना में पानी की कमी होने के चलते पौड़ी शहर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। स्थिति सामान्य होते ही हर दिन पानी की आपूर्ति की जाएगी। वहीं, अन्य प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से सप्लाई की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनआरएलएम योजना के तहत जल उत्सव कार्यक्रम आयोजित
Next: राष्ट्रपति मुर्मू ने लाल किला हमला मामले में दोषी पाक आतंकवादी की दया याचिका खारिज की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.