Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पवन कल्याण को चुना गया जनसेना विधायक दल का नेता, आंध्र प्रदेश सरकार में बन सकते हैं डिप्टी सीएम
  • राष्ट्रीय

पवन कल्याण को चुना गया जनसेना विधायक दल का नेता, आंध्र प्रदेश सरकार में बन सकते हैं डिप्टी सीएम

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

विजयवाड़ा (आरएनएस)। फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने विधानसभा में 21 और लोकसभा में 2 सीट हासिल की है। पार्टी के बढ़ते कद के बीच पवन कल्याण को जनसेना विधायक दल का नेता चुना गया है। आज सुबह मंगलगिरी स्थित पार्टी मुख्यालय में जनसेना विधायक दल की बैठक हुई।
इस बैठक में तेनाली से विधायक नादेंदला मनोहर ने जनसेना विधायक दल के नेता के रूप में पवन कल्याण के नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस पर मुहर लगा दी है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि पवन कल्याण आंध्र प्रदेश सरकार में डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
पार्टी में विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पवन कल्याण ने विजयवाड़ा में एनडीए नेताओं की बैठक में हिस्सा लिया। जहां वह टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के साथ दिखाई दिए। दोनों ही नेता एक दूसरे को गले लगे और अपने-अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को अभिवादन किया। इस बैठक में आंंध्र प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी भी शामिल हुए।
बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी, जनसेना पार्टी और बीजेपी ने मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। यह चुनाव एनडीए के बैनर के तले लड़ा गया। तीनों ही पार्टियों ने इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है।  आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीट में से जनसेना के 21 विधायक चुनाव जीते हैं। टीडीपी ने 135, बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस तरह एनडीए ने विधानसभा चुनाव में 175 सीट में से 164 पर जीत दर्ज की है। वाईएसआर कांग्रेस को सिर्फ 13 ही सीटें मिलीं और राज्य विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र सीएम के रूप में ली शपथ, भावुक होकर पीएम मोदी को गले लगाया
Next: भगवानपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.