Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सुबह 10-12 बजे तक अफसर कार्यालयों में सुनेंगे समस्याएं : जोशी
  • ऊधम सिंह नगर

सुबह 10-12 बजे तक अफसर कार्यालयों में सुनेंगे समस्याएं : जोशी

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकारी विभागों में अधिकारी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद ही क्षेत्र में जाएंगे। इसके लिए डीएम और सीडीओ को निर्देशित कर दिया गया है और चेकिंग के लिए सरप्राइज विजिट करने को कहा गया है। अधिकारियों को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। इसमें कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री जोशी मंगलवार को भाजपा नेता दीपक बाली के रामनगर रोड स्थित आवास में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में पांचवें धाम के रूप से सैन्य धाम पूरा करने का सौभाग्य मिला है। जहां 1734 शहीद परिवारों के आंगन की मिट्टी और 17 नदियों का जल लाया गया है, जो लगभग तैयार हो चुका है। इसका अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ने फैसला लिया है कि जब कोई सैनिक शहीद होगा तो उसके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाएगी। अभी तक ऐसे 26 लोगों को नौकरी दी जा चुकी है। प्रदेश में जो युवा सेना में भर्ती होना चाहते हैं,उनके लिए हल्द्वानी और देहरादून में ट्रेनिंग सेंटर खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कृषि और टुरिज्म प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बनने वाली है। मोटा अनाज लोगों की आवश्यकता बन रहा है। पहले जो मोटा अनाज खाते थे, उन्हें गरीब कहते थे। आज श्री अन्न अमीरों की थाली का भोजन बन रहा है। उन्होंने उत्तराखंड में लोकसभा की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत पर जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीतने वाले अजय भट्ट को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून के दौरान सड़क, बिजली व पानी आपूर्ति बहाल करनी प्राथमिकता
Next: चकरपुर स्टेडियम के पास आबादी में बाघ दिखने से दहशत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.