Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • गर्मी बढ़ते ही जलस्रोतों में कम होने लगा पानी, पानी को तरस रहे लोग
  • बागेश्वर

गर्मी बढ़ते ही जलस्रोतों में कम होने लगा पानी, पानी को तरस रहे लोग

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)।  गर्मी बढ़ने से जलस्रोत में पानी कम होने लगा है। गांव से लेकर शहर तक लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जलसंस्थान के टैंकर भी कम पड़ने लगे हैं। नगर के मंडलसेरा, आदर्श कालौनी, तहसील रोड तथा मजियाखेत में सबसे अधिक पेयजल संकट बना हुआ है। चटक धूप ने तापमान 38 डिग्री सेल्सयिस तक पहुंचा दिया है, जबकि पहाड़ पहले इतने गर्म नहीं होते थे। गर्मी बढ़ने का सीधा असर जलस्रोतों पर पड़ने लगा है। अधिकतर पेयजल योजनाएं स्रोतों पर निर्भर हैं। जिसमें पानी की आपूर्ति चरमराने लगी है। नगर के मंडलसेरा, तहसील रोड, मजियाखेत, सैंज, आदर्श कालौनी में पेयजल संकट बना हुआ है। यहां टैंकरों के माध्यम से पानी वितरित हो रहा है। जबकि मन्यूड़ा के अलावा खरेही पट्टी के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र उपाध्याय, नरेश उप्रेती, मनोज सिंह, हरीश मनराल आदि ने कहा कि पानी के लिए लोग हैंडपंप पर निर्भर हैं। जलसंस्थान को भारी-भरकम बिल देना पड़ रहा है। उन्होंने नगर के लिए ठोस योजना बनाने की मांग की। इधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा कि स्रोतों में पानी की कमी है। रोस्टर के माध्यम से पानी वितरित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला, किसानों से जुड़ी पहली फाइल पर किए हस्ताक्षर
Next: मोदी कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा; शाह ही संभालेंगे गृह, सिंह के हाथ में रक्षा

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.