Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला, किसानों से जुड़ी पहली फाइल पर किए हस्ताक्षर
  • राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यभार संभाला, किसानों से जुड़ी पहली फाइल पर किए हस्ताक्षर

RNS INDIA NEWS 10/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे मोदी का स्वागत कर्मचारियों ने ताली बजाकर किया। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले किसानों से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने किसानों निधि की 17वीं किस्त जारी कर दी है। किसान निधि जारी होने से 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। अब तक किसानों को 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली थी। उनके साथ 71 और सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ ही मोदी जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
शपथ लेते ही मोदी ने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड किए हैं। वे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं।इसके अलावा वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के अलावा एकमात्र ऐसे व्यक्ति बन गए हैं, जिन्होंने अपने नेतृत्व में लगातार 3 लोकसभा चुनाव जीतकर सरकार बनाई है।वे आजादी के बाद से 3 बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले तीसरे व्यक्ति भी बन गए हैं।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तीसरी सरकार में वह सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए हैं। उनके साथ कई अन्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने शपथ ली।बता दें कि 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 543 में से एनडीए को 292 सीटें मिली हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में कांग्रेस को जिताने का काम करूंगा: वीरेंद्र रावत
Next: गर्मी बढ़ते ही जलस्रोतों में कम होने लगा पानी, पानी को तरस रहे लोग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.