Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घोड़ा हसन गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

घोड़ा हसन गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, आठ मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  पुलिस और एसओजी की टीम ने चंपारण के घोड़ा हसन गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में कुछ और आरोपी अभी फरार हैं। गुरुनानक कॉलोनी निवासी मनीष सिंधवानी ने बीती 06 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंत पार्क के पास उसकी मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने नए और पुराने 32 मोबाइल चोरी कर लिए। चोरी मोबाइलों की कीमत चार लाख रुपये से अधिक बताई गई थी। एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसमें एसएसआई एसके शर्मा व एसआई सुनील सुतेड़ी को शामिल किया था। जांच के दौरान मोबाइल चोरी की वारदातों में पूर्वी चंपारण के घोड़ा हसन गैंग की संलिप्ता सामने आई है। इस गैंग का संचालन दिल्ली के ख्याली क्षेत्र में वर्मा बिल्डिंग से हो रहा था। टीम ने वहां दबिश देकर पूर्वी चंपारण, जिला मोतीहारी के ग्राम विसुनपु कस्बाटोल निवासी अजय कुमार पुत्र कपिल देव मेहतो व नेपाल के जिला देवीपुर निवासी दीपू कुश्वाहा पुत्र सोन लाल मेहतो को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल आठ मोबाइल बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि इस घटना में कुछ अन्य आरोपी फरार हैं। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के मोबाइल नेपाल ले जाकर बेचने की बात कबूली है। उनके विरुद्ध विभिन्न राज्यों में मोबाइल चोरी के तमाम केस दर्ज हैं। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, कुलदीप, प्रवीण गोस्वामी, कैलाश तोम्क्याल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अनुराग ठाकुर से स्मृति ईरानी तक, मोदी की नई कैबिनेट से किसका-किसका कटा पत्ता; कई चौंकाने वाले नाम
Next: संतुलन बिगड़ने से सड़क पर पलटा वाहन, 4 घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.