Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग जल्द होगी शुरू
  • देहरादून

केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग जल्द होगी शुरू

RNS INDIA NEWS 09/06/2024
kedarnath

देहरादून(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए हेली सेवा का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। भक्तजन अब हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम को दर्शन करने को जा सकेंगे। केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग की जल्द ही डेट आने वाली है। केदारनाथ हेलीसेवा के लिए मानसून सीजन की बुकिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।  नागरिक उड्डयन विभाग ने पहले 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक के लिए हेली बुकिंग प्रारंभ की थी, जो शुरुआती हफ्ते में ही शत प्रतिशत बुक हो चुकी हैं।  विभाग ने तब मानसून काल 21 जून से 14 सितंबर के लिए बुकिंग की तिथियां घोषित नहीं की थी, दरअसल इस दौरान एक तो बारिश होने से यात्री घट जाते हैं, वहीं हेली कंपनियां भी अमरनाथ यात्रा में व्यस्त हो जाती हैं। अब विभाग इस समय के लिए भी आईआरसीटीसी के जरिए बुकिंग प्रारंभ करने जा रहा है। यूकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि आईआरसीटीसी को बुकिंग प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। इस सप्ताह से वेबसाइट पर ही बुकिंग प्रारंभ करने की तिथि और समय जारी कर दिया जाएगा। इसी क्रम में बुकिंग प्रारंभ की जाएगी।

इन तारीखों के लिए स्लॉट :  केदारनाथ हेली सेवा के लिए स्लॉट बुक शुरू होने वाले हैं। इस बार जब हेलीकॉप्टर से दर्शन करने के लिए बुकिंग शुरू होगी तो 21 जून से 14 सितंबर के बीच के लिए स्लॉट खुलेंगे। माना जा रहा है कि इस बार भी बुकिंग शुरू होते ही सारे स्लॉट फुल हो जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले जब भी हेली सेवा के लिए बुकिंग शुरू हुई थी तब चंद ही मिनटों में सारे स्लॉट फुल हो गए थे।
हेली सेवा के लिए ऐसे करें हेली टिकट बुकिंग :  केदारनाथ हेली सेवा टिकट की बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। ऐसे में हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम को दर्शन करने वाले भक्तों का इंतजार खत्म होने वाला है। हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले तीर्थ यात्री https://www.heliyatra.irctc.co.in/ पर टिकट बुक कर सकते हैं।
80 किलो से अधिक वजन पर भक्तों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क : केदारघाटी में हेली कंपनी के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। नियम तोड़ने पर विभाग की ओर से सख्त ऐक्शन भी लिया जाता है। केदारघाटी में हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार, एक आईडी पर अधिकतम 06 सीटें बुक की जा सकती हैं। इसके अलावा, दो और इससे अधिक उम्र वाले बच्चों का पूरा टिकट लगेगा, जबकि दो से कम उम्र वाले बच्चों का कोई भी टिकट नहीं लगेगा। गौर करने वाली बात यह है कि बच्चों का वजन किसी भी अभिभावक के साथ जोड़ जाएगा। यात्री का कुल वजन 80 किलोग्राम से अधिक होने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रति किलो के हिसाब से 150 रुपये चार्ज किए जाएंगे।

केदारनाथ हेली सेवा का प्रति व्यक्ति किराया
सिरसी से 5772
फाटा से 5774
गुप्तकाशी से 8126
(प्रति व्यक्ति आना जाना)

आपदा के लिए भी तैनात होगा हेली
यूकाडा ने आपदा सहित किसी भी आकस्मिक परिस्थित के लिए राज्य में एक हेलीकॉप्टर स्थायी रूप से तैनात करने का निर्णय लिया है। आमतौर पर यूकाडा मानसून सीजन के लिए ही दोनों मंडलों में एक – एक हेलीकॉप्टर की तैनाती करता था, लेकिन इस बार उकाडा ने पूरे एक साल के लिए ही हेलीकॉप्टर किराए पर लेने का निर्णय लिया है। इसके लिए यूकाडा की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। यूकाडा के सीईओ ने बताया कि हेली का इस्तेमाल किसी भी आकस्मिक परिस्थिति के लिए किया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी रोकने को अंडरग्राउंड बिजली लाइनों पर फोकस
Next: लोगों ने की सड़क किनारे कूड़ादान लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.