Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावट की शिकायत
  • देहरादून

फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर करें मिलावट की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन(एफडीए) की ओर से शुक्रवार को विश्व खाद्य दिवस पर दून में आयोजित संवाद में संतुलित और सुरक्षित भोजन पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए जिम से ज्यादा जरूरी स्वस्थ किचन है। इस दौरान फूड सेफ्टी कनेक्ट एप की जानकारी दी गई। एप के जरिए उपभोक्ता मिलावट की शिकायत कर सकते हैं। सुभाष रोड स्थित एक होटल में संवाद कार्यक्रम का एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संतुलित और सुरक्षित आहार ही स्वस्थ रहने का आधार है। एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी मेडिसीन विभाग के डा. संतोष ने फूड पेंडेमिक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर हम खाने को दवा की तरह लेना पसंद करेंगे, तो हो सकता है कि आने वाले दिनों में हमें दवा की जरूरत ही न पड़े। आज लोग भोजन के बजाए स्वाद को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। जो हमें बर्बाद कर रहा है। उचित खानपान के बिना, जिम भी कुछ नहीं कर सकता। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में उपनिदेशक रवि बिजरानिया ने कहा कि आज सुरक्षित खानपान के बारे में चर्चा बहुत आवश्यक है। उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल ने बताया कि विभाग की ओर से बहुत जल्द खाद्य सुरक्षा की कसौटी नामक पुस्तक का प्रकाशन किया जाने वाला है। जिसमें खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध होगी।
मौके पर अनिल मारवाह, अनिल सती, सुरेश भट्ट, संजय पांडे, आकाश, वैभव गोयल, मनोज सती, डा. सुधीर कुमार, नीरज कुमार, मनीष सयाना, पीसी जोशी, संजय तिवारी, रमेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

नशे के जैसे ही जंक फूड का एडिक्शन:    डा. संतोष ने कहा कि वर्तमान में नशे की लत जैसे ही जंक फूड की लत भी लोगों को लग रही है। इससे लोग हृदयाघात, हाइपरटेंशन, ओबेसिटी जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इसमें सुधार करना होगा। वरना भविष्य के खतरों के लिए तैयार रहना होगा।

पांच महीने में 1763 नमूने लिए:    आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि इन दिनों चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटन केन्द्रों पर विशेष अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर नकेल कसी जा रही है। विगत पांच महीनों में ही 1763 नमूने जिए जा चुके हैं। जांच में दोषी पाये जाने वालों के विरूद्व विभागीय कार्रवाई के साथ ही मुकदमे दर्ज किये जा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को अनुदान पर मिलेगा ऋण
Next: बाघ के हमले से बुजुर्ग घायल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.