Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद में मिले चिराग पासवान और कंगना रनौत, गले लगाकर किया एक दूसरे का स्वागत
  • राष्ट्रीय

संसद में मिले चिराग पासवान और कंगना रनौत, गले लगाकर किया एक दूसरे का स्वागत

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से चुनाव जीत कर संसद भवन पहुंची कंगना रनौत संसदीय दल की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। जब वह शुक्रवार को संसद परिसर पहुंची तो उनकी मुलाकात अपने पुराने को-स्टार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से हुई। दोनों ने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए।
बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिले ना मिले हम में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थी। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई ये दोस्ती अब राजनीति के गलियारे में भी दिखी। संसद परिसर में दोनों ने गले लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया।
लुक की बात करें तो कंगना ने लाइट ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी और बालों को हाफ बांधा हुआ था। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस से पूरा किया। वहीं चिराग व्हाइट कुर्ते में नजर आए।
दोनों के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर नजर डालें तो चिराग पासवान ने बिहार के हाजीपुर सीट से जीत हासिल की। उन्होंने राजद के शिवचंद्र राम को 1,70,105 वोटों के अंतर से हराया। दोनों ने ही लोकसभा चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उधर कंगना ने मंडी सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार बुकिंग के नाम पर 1.72 लाख की ठगी
Next: अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को अनुदान पर मिलेगा ऋण

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.