Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पीएम मोदी चुने गए एनडीए के संसदीय दल के नेता, रविवार को प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ
  • राष्ट्रीय

पीएम मोदी चुने गए एनडीए के संसदीय दल के नेता, रविवार को प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. इससे पहले बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए की बैठकों का दौर जारी है. अब से कुछ देर बाद दिल्ली में एनडीए की बैठक होने वाली है. बैठक में शामिल होने के लिए तमाम नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. एनडीए की बैठक से पहले नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसदों के साथ बैठक की. इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने सांसदों के साथ दिल्ली में एक बैठक की. जिसमें उन्हें दल का नेता चुन लिया गया.
बता दें कि इससे पहले बुधवार को हुई एनडीए की बैठक में पीएम मोदी को सर्वसम्मति से संसदीय समिति के नेता चुन लिया गया. बता दें कि पीएम मोदी 9 तारीख को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण के लिए तमाम नेताओं और हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के पीएम और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को भी निमंत्रण भेज दिया गया है. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गईं.
एनडीए की संसदीय दल की बैठक चल रही है. बैठक को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “मुझे खुशी है कि लोकसभा के साथ हमने ओडिशा में भी सरकार बनाई और आंध्र प्रदेश में भी हमने सरकार बनाई. सिक्किम में भी एनडीए ने अपनी सरकार बनाई. हमें याद है कि 10 साल पहले एक उदासीन भारत था, भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ नहीं बदलने वाला. 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है और विकसित भारत का संकल्प लेकर निकल पड़ा है.”
संसद भवन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले संविधान को नमन किया. एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल होने के लिए सभी नवनिर्वाचित सांसद, बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं,
बता दें कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी समेत किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ. हालांकि बीजेपी 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई. जबकि उसके घटक दलों के 53 उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. ऐसे में एनडीए के पास बहुमत के आंकड़े से ज्यादा 293 सीटें हो गई हैं. जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन के पास सिर्फ 235 सांसदों की ही ताकत है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी समर्थन में नारे
Next: बिजली, पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.