Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संसद में फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

संसद में फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश की कोशिश, 3 लोग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित संसद में शुक्रवार को फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश करते समय 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों की पहचान कासिम, मोनिस और शोएब के रूप में हुई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने प्रवेश गेट पर जांच के दौरान तीनों को पकड़ा।सुरक्षा बल ने आरोपियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
नई संसद के अंदर सांसदों के लाउंज का निर्माण कार्य चल रहा है। तीनों लोगों को इसी निर्माण कार्य में लगाया गया था। उनको डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने काम पर रखा था।संसद के प्रवेश द्वार नंबर 3 पर जांच के दौरान तीनों को सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया और उनकी जांच की। इस दौरान उनके आधार कार्ड देखे गए तो वह फर्जी लगे।कार्ड को आगे की जांच में भेजा गया तो जाली थे।
तीनों लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें धारा 465 (जालसाजी), धारा 419 (छद्मवेश द्वारा धोखाधड़ी), धारा 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र), धारा 471 (जाली दस्तावेज को वास्तविक के रूप में उपयोग करना) और धारा 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) शामिल हैं।बता दें कि कुछ समय पहले ही संसद की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और दिल्ली पुलिस से लेकर सीआईएसएफ को सौंपी गई है।
13 दिसंबर, 2023 को शीतकालीन सत्र में शून्य काल के दौरान 2 युवक अचानक से दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे और बेंचों पर कूदते हुए गैस कनस्तर से पीले रंग की गैस उड़ा दी।सांसदों ने मिलकर दोनों को पकड़ लिया और सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया। संसद के बाहर एक महिला और युवक पीले रंग का धुआं उड़ाते गिरफ्तार किए गए।यूएपीए के तहत दर्ज मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली, पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा आंदोलन
Next: डीएलएड छात्र की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.