Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी समर्थन में नारे
  • राष्ट्रीय

पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी समर्थन में नारे

RNS INDIA NEWS 07/06/2024
rns featured image new

अमृतसर (आरएनएस)। पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को अमृतसर में खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई। यह नारे स्वर्ण मंदिर के अंदर लगे हैं। इस दौरान नारेबाजी करने वालों के साथ मौके पर अमृतसर में शिरोमणि अकाली दल (स््रष्ठ) के प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी देखे गए। नारेबाजी करने वालों के हाथ में पोस्टर देखे गए। इसके अलावा स्वर्ण मंदिर परिसर में जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लगाए गए हैं।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ लोग हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान तलवारें भी लहराई गईं। घटना की जानकारी मिलते ही अमृतसर समेत स्वर्ण मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पंजाब के प्रमुख स्थानों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बता दें कि अमृतसर में हर साल ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
पंजाब में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगने से पहले लोकसभा चुनाव में बड़ी घटना घटी है। इस बार खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब सीट से कांग्रेस कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख वोटों से हराया। वह जेल से चुनाव लड़ रहे थे। साथ ही फरीदकोट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की है। सरबजीत इंदिरा गांधी की हत्या के आरोपी बेअंत सिंह के बेटे हैं।
पंजाब में 1970 के दशक में दमदमी टकसाल का प्रमुख जरनैल सिंह भिंडरावाले अलगाववादी आंदोलन को हवा दे रहा था। भिंडरावाले और उसके समर्थकों ने स्वर्ण मंदिर पर कब्जा कर लिया और पंजाब में हिंसा और अराजकता का माहौल बनाया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेना की मदद से भिंडरावाले गिरोह को स्वर्ण मंदिर से हटाने के लिए 1984 में 1 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू किया। 6 जून तक भयंकर गोलीबारी में भिंडरावाले और उसके समर्थक मारे गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकसभा चुनाव में 74 महिला उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
Next: पीएम मोदी चुने गए एनडीए के संसदीय दल के नेता, रविवार को प्रधानमंत्री पद की लेंगे शपथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.