Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर; खाई में गिरी दोनों कार, 05 घायल
  • अल्मोड़ा

तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर; खाई में गिरी दोनों कार, 05 घायल

RNS INDIA NEWS 06/06/2024
WhatsApp Image 2024-06-06 at 18.06.32_11zon

अल्मोड़ा। जनपद में पनुवानौला के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टकराने के बाद दोनों कार खाई में जा गिरी। हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए जिनमें से एक व्यक्ति की हालत अधिक गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य चार घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के मुता​बिक, बुधवार सायं कमल नेगी पुत्र पूरन सिंह, निवासी मिरतोला अपनी कार संख्या- यूके 01 सी 9727 को पनुवानौला से दो किमी पहले सड़क किनारे खड़ी कर फ़ोन पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या- यूके04 एबी3467 ने कमल नेगी की कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी कार सड़क से पलट कर करीब 20 मीटर नीचे खाई में अटक गई। जबकि दूसरी कार करीब 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमल नेगी के अलावा दूसरी कार में सवार विशाल प्रसाद पुत्र हीरा लाल, निवासी छड़ैल हल्द्वानी, प्रदीप राणा पुत्र कैलाश राणा, निवासी रैलाकोट अल्मोड़ा, पवन तिवारी पुत्र कंचन तिवारी निवासी एडम्स, अल्मोड़ा व विकास बिष्ट पुत्र धरम सिंह, निवासी कोसी अल्मोड़ा घायल हो गए। सूचना के बाद आरतोला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पनुवानौला लाया गया जहाँ से एक गंभीर को हायर सेंटर और चार को बेस अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने बताया कि हादसे में कमल नेगी को गंभीर चोटें आई हैं। उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद कमल नेगी को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। जबकि अन्य चार घायलों का बेस अस्पताल अल्मोड़ा में उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वट अमावस्या पर हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
Next: करंट से लाइनमैन की मौत पर हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.