Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो युवकों की मौत
  • रुद्रप्रयाग

अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 04/06/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ हाईवे पर फाटा के समीप चंडिकाधार में मंगलवार को एक दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर खाई गिर गया। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की सहायता से दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया गया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सूचना मिली कि चंडिकाधार के समीप एक बाइक सड़क किनारे क्षतिग्रस्त स्थिति में है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी फाटा पुलिस एवं एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद बाइक सवारों के खाई में गिरे होने की आशंका जताई गई। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर खोजबीन शुरू की। जिसमें दो युवक खाई में गिरे दिखाई दिए। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जहां पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय जयदीप सिंह रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत, निवासी श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल और 26 वर्षीय रोहित रावत पुत्र स्व. राम सिंह, निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी फाटा दिनेश चंद्र सती ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। रोप की सहायता से खाई में उतरकर खोजबीन शुरू की गई। घटना स्थल पर ही दोनों बाइक सवारों की मृत्यु हो चुकी थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
Next: नीतीश कुमार से बेहतर प्रधानमंत्री कौन होगा; जेडीयू ने शुरू की प्रेशर पॉलिटिक्स

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.