
अल्मोड़ा। जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान अल्मोड़ा के सम सेमेस्टर 2023-24 के सैद्धांतिक मुख्य परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गई है। बुधवार 5 जून से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने जा रही हैं जो 15 जून तक होंगी। संस्थान के मुख्य केंद्र अधीक्षक धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वीर माधो सिंह उत्तराखंड तकनीकी विश्विद्यालय देहरादून के अंतर्गत ये मुख्य परीक्षाएं कराई जाती हैं। परीक्षा की गोपनीयता के लिए प्रश्न पत्र को ऑनलाइन माध्यम से भेजा गया था, जिससे पेपर की गोपनीयता व परीक्षा सही समय पर कराए गए, परीक्षाएं दो पालियों में हुई। संस्थान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बाह्य परीक्षकों और आंतरिक परीक्षकों द्वारा संपन्न कराई जाएंगी। लिखित परीक्षाओं को सफल संपन्न कराने के लिए सह केंद्र अधीक्षक सहायक प्रोफेसर दिनेश जोशी ने संस्थान के सहायक प्रोफेसर सुरभि जोशी, भारत पांडे, भानु प्रताप, दिग्पाल सिंह, विजय प्रताप सिंह तथा स्टाफ का आभार जताया। संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि नए सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु अल्मोड़ा संस्थान के 60 सीट के लिए 128 छात्र छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है, शीघ्र ही उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन काउन्सलिंग शुरू की जाएगी और अगस्त में नया सत्र शुरू कर दिया जाएगा।

