Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का पारा चढ़ा
  • देहरादून

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का पारा चढ़ा

RNS INDIA NEWS 01/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के अधिकार बढ़ाने के फैसले पर प्रधानाचार्यों और शिक्षकों का पारा चढ़ गया। शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा महानिदेशालय में डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी को ज्ञापन देते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि यदि स्कूलों में डीडीओ का अधिकार, बीईओ और उपशिक्षा अधिकारी का चार्ज मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को दिया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रधानाचार्य परिषद ने डीजी-शिक्षा से इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है। शिक्षा महानिदेशालय ने मिनिस्ट्रीयल कर्मियों के अधिकार बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य विहीन स्कूलों में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को डीडीओ का चार्ज देने का निर्णय किया गया है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर बीईओ व उपशिक्षा अधिकारी का पद रिक्त अथवा उनके अवकाश पर होने पर भी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को चार्ज देने पर सहमति दे दी है। इसे लागू करने के लिए शासन से अनुमति ली जा रही है।
इन फैसलों से शिक्षकों में काफी नाराजगी है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध किया जा रहा है। दोपहर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश चंद्र पैन्यूली ने ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में डीजी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी औचक जांच भी कर रहे है। यह बहुत ही गलत फैसला है। यदि इसे निरस्त न किया गया तो शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। डीजी ने शिक्षकों को उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सब्जी और फल की दुकानों का किया निरीक्षण
Next: मलबा न हटाने पर गुस्साए लोगों ने किया एई को तहसील कार्यालय में बंद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.