Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली में पानी का भारी संकट, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी की सरकार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में पानी का भारी संकट, सुप्रीम कोर्ट पहुंची आम आदमी पार्टी की सरकार

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक तरफ जहां पानी की किल्लत से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर जारी सियासी बयानबाजी भी हो रही है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच, दिल्ली सरकार पानी की किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
केजरीवाल सरकार ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और यूपी से पानी देने की मांग की है।
दिल्ली सरकार की ओर से यह याचिका ऐसे वक्त में दाखिल की गई है जब मंत्री आतिशी ने पिछले दिनों बीजेपी शासित हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी रोके जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा था कि हरियाणा सरकार राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर उसके हिस्से का पानी यमुना नदी से नहीं छोड़ रही है, जिससे दिल्लीवासियों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। आतिशी द्वारा लगाए गए इस आरोप के बाद बीजेपी की ओर से मोर्चा संभालते हुए दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार की लापरवाही की वजह से आज दिल्लीवासियों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। हर साल गर्मी का मौसम आते ही ‘समर एक्शन प्लान’ तैयार किया जाता है।
सचदेवा ने आगे कहा था, आमतौर पर इसकी बैठक मार्च में होती थी, लेकिन अफसोस इस बार ना ही ऐसा कोई ‘समर एक्शन प्लान’ तैयार किया गया और ना ही कोई बैठक हुई। केजरीवाल सरकार अपनी राजनीतिक खींचतान में इस कदर व्यस्त रही कि उसने दिल्ली की जनता के हितों पर कुठाराघात कर दिया। आज उसी का नतीजा है कि दिल्लीवासी जल संकट से बेहाल हैं।
आतिशी द्वारा हरियाणा सरकार पर पानी ना देने के आरोप पर वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि हरियाणा दिल्ली सरकार को ज्यादा 1049 क्यूसेक पानी दे रहा है। बीते दिनों गुरुवार को दिल्ली में जारी जल संकट के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने आतिशी के आवास के सामने ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन किया था।
हालांकि, बीते दिनों आतिशी ने स्पष्ट कर दिया था कि दिल्ली सरकार जल संकट से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इसके लिए हमने वाटर वार रूम तैयार किए हैं। इसके अलावा, अगर दिल्ली के लोग चाहें तो 1916 नंबर पर फोन कर अपने लिए वाटर टैंकर मंगवा सकते हैं।
वहीं दिल्ली में जारी जल संकट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, जल संकट को लेकर मैं देख रहा हूं कि हमारे बीजेपी के कुछ साथी सियासत कर रहे हैं। मेरी उन लोगों से विनती है कि वो ऐसा करने से बचें। इसके बजाए हम लोग एकजुट होकर इस समस्या का समाधान करें। दिल्ली में इस समय बहुत गर्मी है। लू भी चल रही है। ऐसे में अगर हम इससे निपटना चाहते हैं, तो हमें एकजुट होना होगा। तभी हम इस स्थिति को पार कर सकेंगे।
उधर, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में इस समय लू चल रही है। गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं। ऐसी सूरत में जल और स्वास्थ्य विभाग की भूमिका अहम हो जाती है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के सचिव एसबी दीपक कुमार व जल विभाग के सीईओ अंबरासू छुट्टी पर चले गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुनस्यारी पहुंची अस्कोट आराकोट यात्रा का भव्य स्वागत
Next: टनकपुर में निकली खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.