Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 22 वर्ष कठोर कारावास, 10 हजार अर्थदंड
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट के मामले में दोषी को 22 वर्ष कठोर कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
judge hammer

अल्मोड़ा। लैगिंक अपराध के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश श्रीकान्त पाण्डेय ने अभियुक्त मोहन सिंह को धारा-376 एवं धारा 5 (एन), 5(के) सपठित धारा-6 पाॅक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त को 22 साल के कठोर कारावास व 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियोजन कहानी के अनुसार 20 मार्च 2023 को पीड़िता दुकान में सामान लेने गए थे जहाँ पर अभियुक्त मोहन सिंह काम करता था। अभियुक्त मोहन सिंह ने पीड़िता की छोटी बहन को घर भेज दिया और पीड़िता के साथ दुकान में दुष्कर्म किया। पीड़िता की माता द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना द्वाराहाट में अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा पीड़िता के बयानों के आधार पर उपरोक्त धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा पीड़िता के बयान दर्ज़ कर पीड़िता का रानीखेत हास्पिटल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। विवेचना अधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। मामले में अभियोजन की ओर से 11 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित किया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा, विशेष लोक अभियोजक घनश्याम जोशी द्वारा मामले में सबल पैरवी की गई तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। विशेष सत्र न्यायाधीश अल्मोड़ा द्वारा पत्रावली पर मौजूद मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्यों का परिशीलन कर अभियुक्त मोहन सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी गवाड़ थाना द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा को धारा-376 भादंसं एवं धारा 5 (एन), 5(के) सपठित धारा-6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त को 22 साल का कठोर कारावास व 10 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 01 जून से महिलाओं तथा बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण पर चलेगा जागरुकता अभियान
Next: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से किया हिमालय संरक्षण को लेकर जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.