Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दिल्ली न्याय अकादमी के प्रशिक्षु जजों ने वीपीकेएएस का किया भ्रमण
  • अल्मोड़ा

दिल्ली न्याय अकादमी के प्रशिक्षु जजों ने वीपीकेएएस का किया भ्रमण

RNS INDIA NEWS 29/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। दिल्ली न्याय अकादमी के निदेशक सहित 80 प्रशिक्षु जजों ने किया विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग का भ्रमण किया। बुधवार को दिल्ली न्याय अकादमी के निदेशक डॉ मनमोहन शर्मा के नेतृत्व में 80 प्रशिक्षु जजों ने हवालबाग अल्मोड़ा स्थित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया तथा संस्थान के द्वारा किये जा रहे कृषि अनुसंधान के बारे में जाना। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ लक्ष्मी कांत ने सभी प्रशिक्षु जजों का संस्थान में स्वागत किया तथा संस्थापक निदेशक पद्मश्री प्रो बोशी सेन के संघर्ष के साथ विवेकानन्द प्रयोगशाला से भाकृअनुप, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान तक संस्थान की यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं से जीवन में स्वामी विवेकानन्द और प्रो बोशी सेन के आदर्शों को अपनाने का अनुरोध किया। संस्थान के फसल सुधार विभाग अध्यक्ष डॉ निर्मल कुमार हेड़ाऊ ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की उन्नत प्रजातियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। फसल उत्पादन विभाग अध्यक्ष डॉ बी एम पांडे द्वारा संस्थान के द्वारा विकसित विभिन्न उपकरणों तथा तकनीकों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। दिल्ली न्याय अकादमी के निदेशक डॉ मनमोहन शर्मा एवं उप निदेशक पवन रजावत ने सभी प्रशिक्षु जजों की तरफ से संस्थान का धन्यवाद करते हुए संस्थान की उपलब्धियों तथा कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए सभी प्रशिक्षुओं से संस्थान के अच्छे गुणों को अपनाने की अपील की। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के भ्रमण एवं प्रशिक्षण हेतु आते रहने का वादा किया। भ्रमण कार्यकम का समन्वयन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रमेश सिंह पाल द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, मौत
Next: जबलपुर में पिता और भाई की हत्या के मामले में नाबालिग बेटी हरिद्वार से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.