Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने कौसानी टी फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कहा चाय के माध्यम से सृजित करेंगे रोजगार
  • अल्मोड़ा
  • बागेश्वर

उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने कौसानी टी फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कहा चाय के माध्यम से सृजित करेंगे रोजगार

RNS INDIA NEWS 14/12/2020
IMG-20201214-WA0013

कौसानी। उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने कौसानी टी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चाय बोर्ड उपाध्यक्ष ने टी फैक्ट्री की कार्यप्रणाली, बारीकियां तथा समस्याएं जानी और सहयोग का आश्वासन दिया। टी फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान चाय बोर्ड उपाध्यक्ष श्री पिलख्वाल ने कहा कि कौसानी की बंद पड़ी फैक्ट्री का जल्द ही संचालन सुचारू रूप से किया जाएगा तथा स्थानीय लोगों की सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में चाय बागानों के विकास के लिए काफी संभावनाएं हैं तथा इसके लिए टी बोर्ड को मजबूत किया जाएगा। टी बोर्ड के जरिये नए रोजगारों का सृजन किया जाएगा। उत्तराखंड की चाय जो कि देश विदेश में प्रसिद्ध है उसके माध्यम से लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगे। उत्तराखंड की चाय की पहचान को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय काश्तकारों के लिए नए रास्ते खोलेंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में चाय बागान की खेती के लिए उपयुक्त स्थानों पर चाय उत्पादन के लिए काश्तकारों को प्रेरित किया जाएगा।

कौसानी टी फैक्ट्री के निरीक्षण से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोसी, पातलीबगड़, रणमन, सोमेश्वर आदि स्थानों पर टी बोर्ड उपाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। श्री पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 के चुनाव में जुटने की अपील की और कहा कि भाजपा ने प्रदेश का विकास किया है और विकास के बूते ही पार्टी एक बार फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

चाय बोर्ड उपाध्यक्ष का स्वागत करने वालों में कोसी में कृपाल नयाल, वीरेंद्र शाही पातलीबगड़ में आनंद डंगवाल, रोहित भोजक रणमन में सुंदर राणा, दीपक आर्य सोमेश्वर में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, बिशन सिंह रावत, पुष्कर सिंह मेहता, भुवन जोशी, पंकज बजेली, कैलाश बोरा, भारत भाकुनी, विनोद बोरा, जगदीश गोस्वामी तथा कौसानी में मोहन सिंह दोसाद, पान सिंह, ललित दोसाद, पूरन भैसोड़ा, आनंद भाकुनी एवं टी फैक्ट्री में जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, चंदन भंडारी, सुंदर बोरा, हरीश रावत, मंगल सिंह राणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। निरीक्षण कार्यक्रम में चाय बोर्ड उपाध्यक्ष के साथ डॉ० एस एस पथनी, अमित साह मोनू, लोकेश कालाकोटी, नंदन डीनिया, पंकज भाकुनी, अरुण वर्मा, राहुल भाकुनी, मनोज मेहता, मदन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 577 लोग संक्रमित, 6 संक्रमितों की मौत
Next: अमावस्या स्नान को लेकर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.