Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बद्रीनाथ के लिए अगले 30 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाए नई पेयजल योजना का प्रस्ताव: डीएम
  • चमोली

बद्रीनाथ के लिए अगले 30 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाए नई पेयजल योजना का प्रस्ताव: डीएम

RNS INDIA NEWS 28/05/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  बद्रीनाथ धाम में भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मास्टर प्लान के तहत नई पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके लिए जल संस्थान को विस्तृत सर्वे करते हुए शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए है।
बद्रीनाथ धाम में नई पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार करने को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जल संस्थान के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम में भविष्य की जरूरतों का विस्तृत आकलन करते हुए नई पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसमें स्थानीय लोगों, मंदिर समिति, आर्मी, आईटीबीपी, विभागों सहित सभी स्टेकहोल्डर के सुझाव लिए जाए। आईएनआई डिजाइन कंपनी से समन्वय करते हुए बद्रीनाथ मास्टर प्लान के साथ इसको इंटीग्रेट करें। बद्रीनाथ धाम में भविष्य में बनने वाले नए होटल, भवन और तीर्थयात्रियों की क्षमता का सही आकलन करते हुए प्रस्ताव बनाया जाए। वर्तमान पेयजल स्रोत के लिए अलावा नए स्रोत  चिन्हित करें। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सबके सुझाव लेकर 20 जून तक बद्रीनाथ में आईओटी आधारित नई पेयजल योजना का प्रस्ताव उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार, अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जल निगम वीके जैन सहित वर्चुअल माध्यम से अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की को होटल लेकर पहुंचे दो युवक, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
Next: पर्यावरणविदों पर बरसे कांग्रेस नेता करन माहरा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.