Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जमीन की पैमाइश को लेकर हुए झगड़े में छह पर केस
  • हरिद्वार

जमीन की पैमाइश को लेकर हुए झगड़े में छह पर केस

RNS INDIA NEWS 26/05/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। खेती की जमीन की पैमाइश के दौरान रविवार को दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में एक पक्ष के छह लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खानपुर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्रहलादपुर निवासी कार्तिक पुत्र अशोक के फूफा प्रेम की खेती की जमीन नजदीकी हस्तमौली गांव के रकबे में है। इसमें कार्तिक का परिवार खेती करता है। बगल में प्रहलादपुर के सुशील की जमीन है। प्रेम ने पिछले दिनों अपनी जमीन कम होने की शिकायत करते हुए पैमाइश का प्रार्थनापत्र एसडीएम लक्सर को दिया था। एसडीएम के आदेश पर शनिवार को राजस्व टीम ने मौके पर जाकर पैमाइश की। गद लगाने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, पर बाद में दोनों परिवार वापस आ गए। आरोप है कि देर शाम सुशील पक्ष ने अशोक के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें अशोक, परिवार की बबीता, ऋतिक और योगेश घायल हुए। हमलावरों के भागने के बाद परिजन घायलों को अस्पताल ले गए। जहां योगेश की नाक की हड्डी टूटी हुई पाई गई। मेडिकल के बाद कार्तिक ने खानपुर थाने में तहरीर दी। एसओ मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर पर सुशील, उसकी पत्नी उषा, बेटे दीपक, भाई नीटू, उसकी पत्नी ममता और उसके बेटे सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में खाता खोलने गए बैंक के सेल्स अफसर पर हमला
Next: रिस्पना नदी किनारे किए गए अतिक्रमण होंगे ध्वस्त

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.