Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण के साथ धामों में बुनियादी सुविधाएं हो मजबूत
  • देहरादून

यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण के साथ धामों में बुनियादी सुविधाएं हो मजबूत

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महा पंचायत ने चारों धामों में यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण के साथ ही धामों में बुनियादी सुविधाएं विकसित किए जाने पर जोर दिया। महापंचायत अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि धामों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं बेहतर सुनिश्चित की जाएं। इसके लिए चार धाम यात्रा प्राधिकरण के गठन से पहले सरकार को रायशुमारी करनी चाहिए। अध्यक्ष सेमवाल ने कहा कि चार धाम यात्रा के संचालन को प्राधिकरण बनाए जाने का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना होना चाहिए। धामों में बुनियादी सुविधाओं के विकास साथ ही क्राउड मैनेजमेंट पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। बदरीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के प्रबंधन और संचालन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साफ किया कि प्राधिकरण के उद्देश्यों को समझे बिना किसी भी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। प्राधिकरण गठन में तीर्थ पुरोहितों, पंडा समाज और स्थानीय लोगों की राय जरूर ली जाए। नहीं तो ये अनदेखी भारी पड़ेगी। महासचिव डॉ बृजेश सती ने कहा पता चला है कि राज्य सरकार चार धाम यात्रा के लिए प्राधिकरण गठन कर रही है। इस प्राधिकरण से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलनी चाहिए। बदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों का उचित प्रबंध किया जाना जरूरी है। यात्रियों की संख्या नियंत्रण के साथ ही चारों धाम में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए सरकार को चारों धामों से जुड़े लोगों के साथ प्राधिकरण गठन के उद्देश्यों पर विचार विमर्श करना चाहिए। यदि ऐसा न किया गया तो देवस्थानम बोर्ड की तरह विरोध होगा। कहा कि सरकारी नियंत्रण वाले मंदिरों की तुलना में स्थानीय स्तर पर ट्रस्टों द्वारा संचालित मंदिरों का प्रबंधन एवं संचालन बेहतर है। इसकी भी समीक्षा की जानी चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा प्राधिकरण के दायरे में आएंगे प्रदेश भर के धार्मिक आयोजन
Next: सामुदायिक केंद्र को ठेके पर देने के विरोध में उतरे लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.