Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भालू की पित्ती की थैली के साथ दो पकड़े
  • चमोली

भालू की पित्ती की थैली के साथ दो पकड़े

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। पुलिस ने गुरुवार देर रात देवाल अस्पताल तिराहे पर चौकिग के दौरान दो लोगों को भालू की पित्ती की थैली के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस चौकी देवाल और एसटीएफ कुमाऊं व एएनटीआर की टीम ने मुखबीर की सूचना पर देवाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तिराहे पर रात 11 बजे दो लोगों को पैदल चल कर आते देखा। पुलिस ने इन दोनों को रोका और इनके बैग की तलाशी करने पर इनके पास से दो-दो पीस भालू की पित्ती के बरामद हुए। देवाल के पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद रावत ने बताया है कि भालू की पित्ती के साथ देवाल के वाण गांव निवासी 52 वर्षीय बलवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह और कुलिग गांव निवासी 54 वर्षीय मेहरबान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह को पकड़ा है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। टीम में एएनटीआर के इंस्पेक्टर पवन स्वरूप, कांस्टेबल कृष्ण भंडारी प्रफुल्ल नौटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूदेव एप से मिलेगी भूकंप अलर्ट की जानकारी
Next: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे यात्री

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.