Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • महिला शौचालय की मांग को दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

महिला शौचालय की मांग को दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष जया साह ने अल्मोड़ा बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय निर्माण की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन शुक्रवार को नगरपालिका को दिया गया। महिला शौचालय की मांग उठाते हुए जया शाह ने कहा कि मिलन चौक से लेकर थाना बाजार तक एक भी जगह बाजार में महिला शौचालय नहीं है। जिस कारण जो महिला व्यवसायी है उनको खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही बाजार आयी महिलाओं एवं महिला पर्यटक भी बाजार में महिला शौचालय ना होने के कारण कभी कभी बेहद परेशानी के दौर से गुजरती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले बीस सालों से वे नगरपालिका और जिला प्रशासन के चक्कर काट रही हैं लेकिन बीस वर्षों में उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो चुका है।यदि अब अविलम्ब बाजार में महिला शौचालय का निर्माण नहीं किया जाता है तो वे आन्दोलनात्मक रूख अपनाने को बाध्य होंगी और यदि उन्हें आमरण अनशन तक करना पड़ा तो वे करेंगी। यहाँ ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, अमीषा आर्या, शिवानी आर्य, प्रीति बिष्ट सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक की 58वीं शाखा शुरू
Next: पुणे केस में ड्राइवर को फंसाने की हो रही कोशिश, पुलिस का बड़ा दावा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.