Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भीषण गर्मी से खराब हो रही लीची और आम की पैदावार
  • ऊधम सिंह नगर

भीषण गर्मी से खराब हो रही लीची और आम की पैदावार

RNS INDIA NEWS 23/05/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  भीषण गर्मी और बारिश न होने से लीची व आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। जिस वजह से इस साल लीची और आम के उत्पादन में कमी देखने को मिल सकती है। उद्यान विभाग ने लीची की फसल बचाने को सिंचाई और स्प्रे करने की सलाह दी है।   जिले में 1,512 हेक्टेयर में लीची व 3,705 हेक्टेयर में आम की फसल पैदा हो रही है। इस साल भीषण गर्मी पड़ने की वजह से लीची व आम के उत्पादन पर बुरा असर पड़ सकता है। तेज धूप और कम बारिश से लीची व आम के फल फटने के साथ-साथ जल रहे हैं। जिसको लेकर लीची व आम के किसान काफी मायूस हैं। अगर ऐसा ही मौसम एक सप्ताह तक रहा तो इस बार लीची व आम मार्केट में कम दिखाई देंगे। किसानों का कहना है कि गर्मी से आम व लीची के फल फट रहे हैं और झड़कर गिर रहे हैं। कुछ साल पहले लीची व आम की पैदावार काफी थी। उद्यान सचल दल के अधिकारियों ने खराब हो रही फसल का निरीक्षण कर बचाव के उपाय , कीटनाशक छिड़काव की सलाह दे रहे है। किसानों ने बताया कि आम की फसल 30 प्रतिशत, लीची की फसलों में 40 प्रतिशत नुकसान हो रहा है। जिससे बागवानी किसान चिंतित हैं।

जिले में 1,512 हेक्टेयर में लीची व 3,705 हेक्टेयर में आम की फसल पैदा हो रही हैं। भीषण गर्मी के चलते आम लीची को नुकसान हो रहा है। जिससे उत्पादन में गिरावट आ सकती है। कृषक आम व लीची की फसलों में सिंचाई व स्प्रे करते रहे। ताकि नमी बरकरार रहेगी। इससे फसल को नुकसान से बचाया जा सकता है। साथ ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।   –भावना जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीबों को घर छीनने का झूठा डर दिखा रही कांग्रेस : चौहान
Next: मुख्य सचिव रतूड़ी ने केन्द्रीय गृह सचिव को दिया चारधाम यात्रा का अपडेट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.