Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • किसी को क्लीन चिट नहीं दे सकती, अरविंद जी घर में थे; जब बीच इंटरव्यू में रोने लगीं स्वाति मालीवाल
  • राष्ट्रीय

किसी को क्लीन चिट नहीं दे सकती, अरविंद जी घर में थे; जब बीच इंटरव्यू में रोने लगीं स्वाति मालीवाल

RNS INDIA NEWS 23/05/2024
rns featured image new

नई दिल्ली(आरएनएस)। मुख्यमंत्री आवास में बदसलूकी वाले मामले को लेकर स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच मनमुटाव अब जगजाहिर हो गया है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। ऐसे में स्वाति मालीवाल एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कथित मारपीट के बारे में बताते हुए रोने लगीं। उन्होंने कहा कि मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे सकती, लेकिन उस वक्त अरविंद जी घर में थे।

धनधनाते हुए आए बिभव कुमार: स्वाति मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने बताया, ‘मैं 13 मई को सुबह 9 बजे के करीब अरविंद केजरीवाल जी से मिलने उनके आवास पर गई थी। मुझे वहां स्टाफ ने ड्राइंग रूम में बिठवाया। मुझे बताया गया कि अरविंद जी घर पर हैं और मुझसे मिलने आ रहे हैं। इतने में बिभव कुमार, जो उनके पीएस थे, वो वहां पर धनधनाते हुए आते हैं। मैंने उनको बोला कि भाई क्या हो गया? अरविंद जी आ रहे हैं, मतलब हो क्या गया? इतना मैंने बोला और उन्होंने हाथ छोड़ दिया।’

कोई मदद के लिए आगे नहीं आया: मालीवाल
स्वाति मालीवाल ने आगे कहा, ‘उन्होंने (बिभव कुमार) मुझे जोर से सात-आठ थप्पड़ मारे। जब मैंने उन्हें पुश करने की कोशिश की तब उन्होंने मेरा पैर पकड़ लिया और मुझे नीचे घसीट दिया। इस दौरान मेरा सिर एक टेबल से टकरा गया। मैं नीचे गिरी और फिर उन्होंने मुझे लातों से मारना शुरू किया। मैं बहुत जोर से चीख-चीख कर हेल्प मांग रही थी। लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।’

किसी को क्लीन चिट नहीं दे सकती
स्वाति मालीवाल से पूछा गया कि ‘ऐसे तो हो ही नहीं सकता कि सीएम के घर में ऐसे पिटाई हो रही हो किसी की और कोई बाहर ही न निकले कमरे से?’ इसपर मालीवाल ने कहा, ‘जी, वही अजीब बात है। मैं बहुत जोर से चिल्ला रही थी। सच तो यह है कि कोई भी मदद के लिए नहीं आया। बिभव ने अकेले मारा, क्या किसी के कहने पर मारा, यह सब अब जांच का विषय है। हां…  मैं किसी को क्लीन चिट नहीं दे रही। क्योंकि फैक्ट यह है कि मैं ड्राइंग रूम में थी, अरविंद जी घर में थे, और मुझे बहुत बुरी तरह से पीटा गया।

बीच इंटरव्यू में रोने लगीं स्वाति मालीवाल
इसके बाद स्वाति मालीवाल रोते हुए बोलीं, ‘मैंने यह नहीं सोचा कि मेरा क्या होगा, मेरे करियर का क्या होगा, मेरे साथ ये लोग क्या करेंगे, मैंने सिर्फ ये सोचा कि जो चीज मैंने सारी महिलाओं को बोली है कि आप हमेशा सच के साथ खड़े रहो, आप सच्ची-सच्ची शिकायत करो लेकिन आप के साथ कुछ गलत हुआ है तो आप जरूर लड़ो, तो आज खुद मैं कैसे नहीं लड़ सकती?’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी, केस दर्ज
Next: साली के सामने दूल्हे ने दुल्हन को कर दिया किस, जयमाल से पहले हो गया बवाल, दोनों ओर से चलने लगे लाठी-डंडे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.