Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: महिला से मंगलसूत्र लूट का आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: महिला से मंगलसूत्र लूट का आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र बरामद

RNS INDIA NEWS 22/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। करीब एक माह पूर्व महिला से दिनदहाड़े मंगलसूत्र लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को चीनाखान अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। मामला बीते माह का है जब पूर्वी पोखरखाली निवासी जानकी बिष्ट 19 अप्रैल को मतदान कर घर को वापस जा रही थी तब एडम्स स्कूल के नीचे चीनाखान को जाने वाले रास्ते पर एक युवक झपट्टा मारकर उनका मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गया था। जिस पर जानकी बिष्ट ने 21 अप्रैल को अल्मोड़ा कोतवाली में एफआईआर दर्ज़ कराई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया, जिससे आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी फोन आदि का प्रयोग भी नहीं कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था।
पुलिस टीम द्वारा बुधवार को अभियुक्त रितिक बिष्ट उर्फ गोलू (24 वर्ष) पुत्र रमेश सिंह बिष्ट निवासी तल्ला दन्या, धारानौला अल्मोड़ा को चीनाखान जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर पंजीकृत एफआईआर में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है व अल्मोड़ा कोतवाली में 03 मुक़दमे दर्ज़ हैं। यहाँ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह नेगी, कांस्टेबल सूरज प्रकाश, मो यामीन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 मई
Next: बागवान में ट्राला और सूमो की भिड़ंत में 10 घायल, 01रेफर

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.18.00_11zon
  • अल्मोड़ा

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 14.33.15_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 16.52.37_11zon
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.