Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में शांता पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार
  • टिहरी

देवप्रयाग में शांता पुल से नीचे गिरी अनियंत्रित कार

RNS INDIA NEWS 19/05/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   रविवार को केदारनाथ दर्शन से ऋषिकेश की ओर लौट रहे चंडीगढ़ निवासी परिवार का वाहन बस अड्डे के समीप अनियंत्रित होकर शांता पुल से नीचे जा गिरा। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे श्रीनगर की ओर से आ रही एक कार बेकाबू होकर शांता पुल से नीचे जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई। कार सवार अमित कुशवाहा पुत्र राज कुमार, उनकी पत्नी माधुरी व राज कनौजिया पुत्र संजय भाई निवासी नूर सिटी, पो. खरड मोहाली, चंडीगढ़ को पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। क्षतिग्रस्त नई कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जायेगा। इन दिनों यहां एनएच की ओर से पुल निर्माण के लिए कटिंग किये जाने से सड़क काफी संकरी हो गयी है। जिस कारण बामुश्किल वाहनों के आवाजाही हो पा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस महानिदेशक ने जांची केदारनाथ धाम में अनेक व्यवस्थाएं
Next: 20 मई को खुलेंगे मद्महेश्वर मंदिर के कपाट

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.