Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बेहतर प्रबंधन के लिए यात्रा प्राधिकरण पर करेंगे विचार:  सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बेहतर प्रबंधन के लिए यात्रा प्राधिकरण पर करेंगे विचार:  सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को प्रभावी बनाएं जाने के निर्देश दिए। कहा आने वाले साल में भी यात्रा और अधिक बढ़ने वाली है लिहाजा सरकार बेहतर प्रबंधन के लिए यात्रा प्राधिकरण पर भी विचार करेगी। उन्होंने मुख्य सचिव को इस बाबत सभी पहलुओं का ध्यान रखने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी को श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने यात्रा को लेकर अफसरों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। कहा कि जितने भी होल्डिंग पॉइंट्स हैं, वहां पर मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयो की संख्या भी बढ़ाई जाए।
धामी ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के मद्देनजर भी सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। कहा सभी अफसर ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लें, ताकि समय रहते छोटी कमियों को भी दूर किया जाए।
चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों ने बताया कि यात्रा सुचारू है। गंगोत्री और यमुनोत्री में गेट सिस्टम से ही यात्री भेजे जा रहे हैं। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी, कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी दून सोनिका, हरिद्वार के धीराज गर्ब्याल, टिहरी के मयूर दीक्षित, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरव गहरवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को आल इंडिया बैडमिंटन में मिले दो गोल्ड मेडल
Next: मंदिर परिसरों के पचास मीटर में रील बनाने पर होगा मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.