Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कब सुधरेगी जाखनदेवी सड़क की हालत, जनता परेशान
  • अल्मोड़ा

कब सुधरेगी जाखनदेवी सड़क की हालत, जनता परेशान

RNS INDIA NEWS 16/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य जनवरी माह में शुरू हुआ और यह कार्य करीब दो माह चला उसके बाद सड़क सुधारीकरण की बात आई तो गेंद कभी लोक निर्माण विभाग के पाले में गई तो कभी सीवर लाइन कार्य की कार्यदाई संस्था जल निगम के पाले में। जल निगम के अनुसार यह कार्य जनवरी माह के साथ ही समाप्त हो जाना चाहिए था लेकिन करीब दो माह तक यह कार्य चला। कार्य शुरू होने के साथ ही जनता की दिक्कतें भी शुरु हुई। सीवर लाइन बनने से सड़क पर गड्ढे पड़ गए और मिट्टी भी फैल गई जो वाहन चालकों से लेकर राहगीरों के लिए जी का जंजाल बन गई। लोग धूल खाने पर मजबूर हो गए। लोगों की दिक्कतें तो खत्म नहीं हुई लेकिन इस सड़क ने राजनीति चमकाने के लिए नेताओं को मुद्दा दे दिया। कभी किसी नेता तो कभी किसी नेता ने सड़क को मुद्दा बनाया और किसी ने अधिकारियों को ज्ञापन दिए। जिसके एवज में सिर्फ आश्वासन ही मिले, निष्कर्ष कुछ नहीं निकला। सड़क में डामरीकरण को लोक निर्माण विभाग और जल निगम एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपते रहे। आख़िरकार निष्कर्ष निकला कि आचार संहिता को देखते हुए सीवर लाइन की कार्यदाई संस्था जल निगम ही सड़क को दुरुस्त करवाएगा। विभाग का कहना था कि 26 अप्रैल से डामरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद कुछ दिन दिखाने को सड़क पर कंकड़ डालकर सोइलिंग का कार्य दिखाया गया और उसके बाद से काम का अता पता कुछ नहीं। जहाँ सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सुगबुगाहट हुई वहीं नेताओं ने श्रेय लेना शुरू कर दिया। लेकिन मई माह का एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी सड़क की हालत ज्यों की त्यों है। व्यापारी, स्थानीय लोग, राहगीर सब परेशान हैं लेकिन जल निगम के अधिकारियों को जनता की दिक्कतों से कोई लेना देना नहीं है। अभी फ़िलहाल मामले पर नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है शायद किसी मौके के इंतजार में हैं कि कब सड़क पर डामरीकरण हो और वे श्रेय लेते हुए फोटो खिंचाने पहुंचें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप के खिलाफ ईडी लेगी अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, सुप्रीम कोर्ट को बताया
Next: अल्प समय में ही मेडिकल कॉलेज द्वारा प्रदान की जा रही हैं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं: कुलपति

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.